बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह 24 से
चंडीगढ़ में सोमवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम के संबंध में प्रेस कानफ्रेंस करते जिला उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़। -दैनिक ट्रिब्यून
चंडीगढ़, 20 जनवरी (ट्रिन्यू)
केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा 24 जनवरी को राष्ट्रीय कन्या बाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसका अनुसरन करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह मनाएगा।
इस दौरान प्रशासन के विभाग लोगों को इस संबंध में जागरूक करेंगे। यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट मनदीप सिंह बराड़ ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि लोग बेटियाें को लेकर अब लोग जागरूक होते जा रहे हैं और 2001 में एक हज़ार लड़कों के मुकाबले 777 लड़कियां थी, 2011 में 818 और सेहत विभाग के अनुसार यह संख्या अब बढ़ कर 945 पर पहुंच गई है। इस दौरान प्रशासन की तरफ से लड़कियाें को पोक्सो एक्ट, पीएनडीटी एक्ट, सेहत, सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी जायेगी। पुलिस भी छेड़छाड़ पर रोक लगाने के लिए विशेष मुहिम चलाऐगी। इस मौके पर चण्डीगढ़ के डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं डा. दीवान, समाज कल्याण विभाग की निदेशक नवजोत कौर, डीएसपी. चरनजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
महिला हिंसा की शिकायत को टोल फ्री नंबर 181
पंचकूला/चंडीगढ़ (नस) : महिला एंव बाल विकास विभाग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेकों कदम उठाए हैं। इनमें 181 टोल फ्री सेवा है जो 24 घंटे काम करती है। इसके अतंर्गत पीड़िता खुद या उसके रिश्तेदार पीड़िता पर हो रही हिंसा की सूचना महिला हेल्प लाइन पर दे सकते हैं। पंचकूला में सोमवार को ,उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने यह जानकारी दी। वह लघु सचिवालय के सभागार में 20 से 26 जनवरी तक मनाए जाने वाले बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। इसके तहत आंगनवाडी और आशा वर्कर प्रभावत फेरी निकालेंगी और घर -घर जाकर बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का संदेश देंगी। स्कूल के बच्चे पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राईटिंग,ड्राईंग-पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से कार्यक्रम चलाएंगे। बच्चियों के नाम की नेम प्लेट घरों के बाहर लगवाए जाने की मुहिम चलाई जाएगी।
The post बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह 24 से appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RenBi8
via Latest News in Hindi
0 Comments