मैच में फुटबालर धनराजन को हार्ट अटैक, मौत
मलप्पुरम (केरल), 30 दिसंबर (भाषा)
मोहन बागान और ईस्ट बंगाल का प्रतिनिधित्व कर चुके फुटबालर धनराजन राधाकृष्णन की केरल के पेरिनतालमन्ना में फुटबाल मैच खेलने के दौरान मौत हो गई। धनराजन को कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा। एफसी पेरिनतालमन्ना की ओर से ‘सेवन ए साइड’ मैच में खेल रहे डिफेंडर धनराजन मैच के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल में रात को उनका निधन हो गया। मैच के 27वें मिनट में धनराजन बेहोश होकर गिरे। इससे पहले उन्होंने अपना बायां हाथ उठाकर इशारा किया। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने धनराज की मौत पर शोक जताया है। वह संतोष ट्राफी में बंगाल की ओर से भी खेले।
The post मैच में फुटबालर धनराजन को हार्ट अटैक, मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QeGb9H
via Latest News in Hindi
0 Comments