अनिल खाची नये मुख्य सचिव नियुक्त
शिमला, 31 दिसंबर (निस)
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1986 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार खाची को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे पूर्व, अनिल खाची अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, योजना, सांख्यिकी और 20 पाईंट प्रोग्राम का कार्यभार संभाल रहे थे। अनिल कुमार खाची मुख्य सचिव पद से आज सेवानिवृत हुए श्रीकांत बालदी का स्थान लेंगे। बालदी को सरकार ने रियल इस्टेट नियामक प्राधिकरण रेरा के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी है। आज ही प्रदेश सरकार के चार अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और दो एचएएस अधिकारी भी सेवानिवृत्त हुए हैं। इनमें उपमा चौधरी, एआर सिहाग, देवा सिंह नेगी और संजीव भटनागर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे जबकि जीसी नेगी और सुरेंद्र मोहन सोनी प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने आज 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन और भाषा कला एवं संस्कृति रामसुभग सिंह को तब्दील कर अतिरिक्त मुख्य सचिव वन लगाया है। वह एमपीपी एंड पॉवर के अतिरिक्त मुख्य सचिव का भी कार्यभार संभालेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान को इसी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के अलावा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव भी लगाया है। कार्मिक विभाग का कार्य भी वही देखेंगे। प्रदेश सरकार में सलाहकार ऊर्जा व राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे प्रबोध सक्सेना को सलाहकार ऊर्जा के अलावा प्रधान सचिव वित्त योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम और आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।
The post अनिल खाची नये मुख्य सचिव नियुक्त appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QAhDGT
via Latest News in Hindi
0 Comments