नहीं चल रही फास्टटैग सुविधा, टोल प्लाजा पर जाम
पिंजौर, 31 दिसंबर (निस)
नववर्ष पर शिमला जाने वाले सैलानियों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में टोल प्लाॅजा में भारी जाम की स्थिति पैदा हो रही है। शिअद जिलाध्यक्ष मलविन्द्र सिंह बेदी ने कहा हिमालयन एक्सप्रेस के टोल प्लाजा पर जेपी कंपनी ने खुद को फास्ट ट्रैक और फास्टटैग के रूप में तैयार नहीं किया है जिसका खामियाजा स्थानी लोग सहित देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। बेदी ने चेतावनी देते हुए कहा अगर फास्टटैग स्कैनरों की तकनीकी खराबी को जल्द ठीक न किया गया तो शिरोमणि अकाली दल जिला कार्यकारिणी इसकी आपत्ति राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिल्ली में दर्ज करवाएगी।टोल प्लाजा पर फास्टटैग सुविधा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। गाड़ी पर टैग लगा होने के बावजूद मशीन टैग को स्कैन नहीं कर पा रही है मजबूरन लोगों को कैश देकर टोल चुकाना पड़ रहा है।
The post नहीं चल रही फास्टटैग सुविधा, टोल प्लाजा पर जाम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QDXgZk
via Latest News in Hindi
0 Comments