राजपुरा, 31 दिसंबर (निस)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने नये वर्ष-2020 को समर्पित 109वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके केक काटकर खुशी मनाई गई। बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाल के चित्र पर फूल माला भेंट कर सारे स्टाफ और ग्राहकों का मुंह मीठा करवाया गया। बैंक के चीफ मैनेजर शिवकुमार ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सभी ग्राहक मेरे परिजन हैं मुझे इस बैंक की गौरवशाली विरासत और बैंक के ग्राहकों से अटूट प्रेम है और गर्व है। उन्होंने अपने ग्राहकों की पूरी सेवा इमानदारी, निष्ठा और सौम्यता से करने का संकल्प लिया। मौके पर बैंक स्टाफ जतिन्द्र कौर, सुनिता ग्रोवर, मैडम मीशा यादव, बलबीर सिंह, रजिन्द्र कुमार, सतिंदर कुमार, किरण पवार, अक्षय कुमार, मिस्टर शेरगिर, काफी संख्या में बैंक के उपभोक्ता मौजूद रहे।

The post सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया 109वां स्थापना दिवस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QdEdWX
via Latest News in Hindi

0 Comments