सिखों पर दर्ज केस पर अमरेंद्र ने योगी से की बात
चंडीगढ़, 31 दिसंबर (एजेंसी)
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीलीभीत में एक धार्मिक जुलूस निकालकर निषेधाज्ञा का कथित रूप से उल्लंघन करने वाले 55 सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ दर्ज एक मामले की समीक्षा करने का अनुरोध किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 29 दिसंबर को राज्य के पीलीभीत जिले के खेरी नौबारामद गांव में एक धार्मिक जुलूस निकालकर धारा 144 के उल्लंघन करने के आरोप में सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ कथित रूप से मामला दर्ज किया था। सिंह ने ट्वीट किया, ‘साहिबजादे की शहादत पर पीलीभीत में निकाले गए पारंपरिक नगर कीर्तन में भाग लेने वाले 55 धार्मिक श्रद्धालुओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की समीक्षा करने के लिए उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की।’
नगर कीर्तन सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के बेटों की शहादत के रूप में मनाए जाने वाले ‘शहीदी दिवस’ के अवसर पर निकाला गया था।
The post सिखों पर दर्ज केस पर अमरेंद्र ने योगी से की बात appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QEf7zB
via Latest News in Hindi
0 Comments