वेंडरों ने किया प्रदर्शन, दोहराई मांगें
पंचकूला/चंडीगढ़, 31 दिसंबर (नस)
पंचकूला नगर निगम के बाहर मंगलवार को मांगों को लेकर बर्तनों के साथ विरोध प्रदर्शन करते रेहड़ी-फड़ी वाले। -नितिन मित्तल
पंचकूला में कई दिनों से वेंडरों का विरोध जारी है। मंगलवार को वेंडरों ने नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 में प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगें दोहराई। फुटपाथ वर्कर स्वरोजगार बचाओ संघर्ष समिति पंचकूला के बैनर तले प्रदर्शन किया।
वे पिछले 15 दिनों से प्रशासन, नगर निगम और एचएसवीपी का विरोध करते आ रहे हैं। वेंडरों ने संघर्ष जारी रखने ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भंग की गई वेंडिंग कमेटी को तत्काल बहाल किया जाए। नगर निगम पंचकूला द्वारा अवैध रूप से काटी जा रहीं 20-20 हजार रुपये की पर्ची की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जाए। प्रदर्शन कर रहे प्रधान राम आसरे समेत अन्य वेंडरों ने कहा कि नगर निगम द्वारा गैर कानूनी तरीके से भराए जा रहे रजिस्ट्रेशन फार्म पर तुरंत रोक लगाई जाए जिससे गरीब रेहड़ी फड़ी वालों का शोषण होने से बचाया जा सके।
The post वेंडरों ने किया प्रदर्शन, दोहराई मांगें appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SItc1m
via Latest News in Hindi
0 Comments