बठिंडा में मंगलवार को मांगों को लेकर पुतला फूंकते टेट पास बेरोजगार इटीटी टीचर एवं बीएड अध्यापक। -निस

बठिंडा, 31 दिसंबर, (निस)
टैट पास बेरोजगार ईटीटी तथा बीएड अध्यापक यूनियन द्वारा आज यहां सहयोगी संगठनों के सहयोग से अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी होने के बाद ही शिक्षा मंत्री विजयइन्द्र सिंगला के शहर संगरूर में लगाया धरना उठाया जायेगा। इन सदस्यों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा शिक्षा मंत्री पंजाब विजयइन्द्र सिंगला का बस स्टैंड चौक में पुतला फूंका व रोष प्रदर्शन किया। सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर जनवरी के प्रथम सप्ताह में रिक्त पड़े पदों के लिये इश्तिहार जारी न किया तो 12 जनवरी को संगरूर में शिक्षा मंत्री पंजाब की कोठी का घेराव किया जायेगा। इसमें डेमोक्रेटिव फ्रंट के जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह, बीएड के सुखदर्शन सिंह, डीटीएफ पंजाब के भूपिन्द्र सिंह, माईसर खाना, बीकेयू उगराहां के होशियार सिंह, गवर्नमेंट टीचर्ज यूनियन के लछमण मलूका, एसएसए रमसा के हरजीत जीदा, 6060 यूनियन के विकास गर्ग, महिला नेत्री प्रवीण कौर सहित अन्य ने सम्बोधित किया।

ये हैं प्रमुख मांगें

यूनियन नेता सुखविंदर ढिलवां ने कहा कि बेरोजगार अध्यापक यूनियन के लवप्रीत शर्मा ने मांग की कि पंजाब सरकार योग्यता परीक्षा पास बीएड प्रत्याशियों की भर्ती के लिये 15 हजार पदों तथा ईटीटी अध्यापकों की भर्ती के लिये 12 हजार पदों का इश्तिहार तुरंत जारी करे। बैकलाग 161 ईटीटी, बैकलाग एससी 595 तथा बीएड की 10 पदों संबंधी भी भर्ती नियमों में संशोधन कर भर्ती की जाये। बेरोजगार अध्यापकों की आयु सीमा 42 वर्ष की जाये। 58 वर्ष से सेवानिवृत्ति की सीमा 60 वर्ष करने के चलते कर्मचारियों को सेवामुक्त कर पद रिक्त किये जायें। सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े पदों पर अध्यापकों की पक्की भर्ती की जाये।

The post बेरोजगार ईटीटी, बीएड अध्यापकों का प्रदर्शन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2F6y0FU
via Latest News in Hindi

0 Comments