होशियारपुर के गांव नंगल खिलाड़ियां में मंगलवार को फुटबाल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय करते पंजाब के मंत्री साधुसिंह धर्मसोत।

होशियारपुर (निस) : पंजाब के वन, सामाजिक न्याय मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध है। वे आज गांव नंगल खिलाड़ियां में चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट के इनाम वितरण समारोह में पहुंचे हुए थे। इस मौके पर हलका विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार भी मौजूद थे। मंत्री धर्मसोत ने गांव नंगल खिलाड़ियां की विजेता टीम को गांव के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। समारोह के दौरान मंत्री की तरफ से विजेता टीम के अलावा बढ़िया कारगुजारी वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान डा. कुलदीप नन्दा, जिला फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान अर्जुन अवार्डी गुरदेव सिंह, जिला प्रधान यूथ स्पोर्टस क्लब नंगल खिलाड़ियां नवनीत भारद्वाज, सचिव जीसी भारद्वाज, वाइस चेयरमैन जिला परिषद मनप्रीत कौर, सरपंच वन्दना देवी के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद थे।

The post फुटबाल खिलाड़ियों को मंत्री धर्मसोत ने बांटे इनाम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2F85gfR
via Latest News in Hindi

0 Comments