आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और मंगलवार का दिन है| त्रयोदशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक रहेगी | उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरु हो जायेगी। आज शाम 4 बजकर 24 मिनट तक शिव योग रहेगा | इस योग में किय गये सभी कार्यों में सफलता मिलती है | विशेषकर यात्रा करना, गृह प्रवेश करना, नवीन कार्य प्रारंभ करना या विवाह आदि करना शुभ माना जाता है। साथ ही आज कृत्तिका नक्षत्र है। कृत्तिका नक्षत्र आज पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा | आप जानते ही होंगे कि आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से कृतिका नक्षत्र तीसरा नक्षत्र है | कृतिका का अर्थ होता है - कार्य करना | इसका पहला चरण मेष राशि में, जबकि बाकी तीन चरण वृष राशि में आते हैं। अतः मेष और वृष, दोनों राशियों पर कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहता है | पेड़-पौधों में कृतिका नक्षत्रका संबंध गूलर से बताया गया है | इसलिए जिन लोगों का जन्म कृतिका नक्षत्र में हुआ हो, उन लोगों को आज के दिन गूलर के पेड़ की उपासना करनी चाहिए | इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी | कृतिका नक्षत्र के जातक रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं और किसी भी कार्य की जड़ तक पहुंचने के लिए तत्पर रहते हैं | ये बड़े ही बुद्धिमान, तेजस्वी, ईमानदार, प्रेमी स्वभाव वाले, दयालु और प्रभावशाली होते हैं |

from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2YwBVot
via Latest News in Hindi

0 Comments