साउथ एशियन गेम्स में 300 पदकों के करीब पहुंचा भारत, सबसे ज्यादा पदक मुक्केबाजों के नाम
काठमांडू। भारत ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों के समापन के एक दिन पहले मुक्केबाजी में छह स्वर्ण के बूते सोमवार को अपने पदकों की संख्या 300 के करीब पहुंचा दी। प्रतिस्पर्धा के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 27 स्वर्ण, 12 रजत और तीन कांस्य सहित 42 पदक जीते। भारत के कुल पदकों की संख्या 294 (159 स्वर्ण, 91 रजत और 44 कांस्य) हो गई जिससे वह तालिका मे शीर्ष पर काबिज है। नेपाल 195 पदक (49 स्वर्ण, 54 रजत और 92 कांस्य) दूसरे और श्रीलंका 236 पदक (39 स्वर्ण, 79 रजत और 118 कांस्य) तीसरे स्थान पर है। from India TV: sports Feed https://ift.tt/38k0cm6
via Latest News in Hindi
0 Comments