शिमला, 31 दिसंबर (निस)
नए साल के आगाज पर हिमाचल प्रदेश मिल्क फैडरेशन ने गांधीगिरी के माध्यम से आज नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मिल्क फैडरेशन ने आज शिमला और मंडी में तीन स्थानों पर लोगों को आधे दामों पर दूध बेचा और इसके माध्यम से युवाओं को चिट्टा छोड़ दूध पीने का आह्वान किया। फैडरेशन ने आज मंडी और शिमला में 15-15 सौ लीटर दूध बेचा। मिल्कफैड के हिमगौरी नामक इस दूध की कीमत आम दिनों में 49 रुपए प्रति लीटर है जिसे आज फैडरेशन ने 24.50 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जबकि मिल्कफैड के मीठे दूध की बोतल 20 रुपए के स्थान पर महज 10 रुपए में बेची।

शिमला और मंडी में लगाये स्टाल

इस मौके पर मिल्क फैडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद ने कहा कि नशे के खिलाफ आयोजित इस सांकेतिक कार्यक्रम के दौरान शिमला में माल रोड और प्रदेश सचिवालय में दूध के दो स्टॉल लगाए गए जबकि एक स्टॉल मंडी शहर में लगाया गया जहां लोगों को आधे दामों पर दूध उपलब्ध करवाया गया।

The post युवाओं को आधे दामों पर बांटा दूध appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZCODma
via Latest News in Hindi

0 Comments