मोहाली (निस) : फेज-10 में इंडियन ज्वैलर्स शॉप के मालिक राजेश चौहान और उसके बेटे अभय चौहान को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर 900 ग्राम गोल्ड, 40 किलो चांदी और 4 लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हुए मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। एसएचओ कुलवीर सिंह ने बताया कि वैसे तो पुलिस की टीमें अलग-अलग काम कर रही हैं लेकिन अभी इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वारदात के बाद गाड़ी किस दिशा में भागी है। सोमवार दोपहर पौने 12 बजे दिन दिहाड़े चार नाकाबपोश लुटेरे मोहाली फेज-10 की मेन मार्केट के बूथ नंबर -148 में की इंडियन ज्वैलर्स शॉप के मालिक राजेश चौहान और उसके बेटे अभय चौहान को गन प्वाइंट पर रस्सी से बंधक बनाकर दुकान से करीब 45 लाख की ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए थे। 3 लुटेरे मंकी कैप पहन कर दुकान में पहुंचे थे जबकि चौथे ने मफरल से मुंह बांधा हुआ था। तीन के हाथ में पिस्टल थी।

The post सीसीटीवी खंगालने में जुटी सिटी पुलिस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37AO5A7
via Latest News in Hindi

0 Comments