मंडी में मंगलवार को बिजली कानून में प्रस्तावित संशोधन का विरोध करते विद्युत बोर्ड कर्मचारी। -निस

मंडी,31 दिसंबर (निस)
राज्य विद्युत बोर्ड इंप्लाइज यूनियन द्वारा बिजली संशोधन विधेयक के विरोध में प्रस्तावित 8 जनवरी के प्रदेशव्यापी आंदोलन को लेकर मंडी में विद्युत कर्मचारियों ने मंगलवार को बैठक आयोजित की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उप महामंत्री मंडी जगमेल सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में बिजली सुधारने के नाम पर 2003 के बाद बिजली बोर्डों का नियमितीकरण और निजीकरण किया गया, लेकिन बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। बिजली कंपनियों का आर्थिक घाटा कई गुणा बढ़ गया है और उपभोक्ताओं को महंगी दरों पर बिजली दी जा रही है।
‘प्रस्तावित कानून से महंगी होगी बिजली’ : प्रस्तावित कानून के अस्तित्व में आने के बाद बिजली की दरों में और वृद्धि होगी और वितरण प्रणाली को अलग-अलग भागों में बांट कर निजी निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्रामीण और कठिन क्षेत्रों में जहां लागत अधिक आती है, वहां पर निजी निवेशक जाना पसंद नहीं करेगा, जिससे उन क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को महंगी दरों पर बिजली खरीदने पर मजबूर होना पड़ेगा। बिजली संशोधन विधेयक अगर पारित कर दिया जाता है तो क्रॉस सबसिडी का प्रावधान खत्म हो जाएगा।

The post बिजली संशोधन बिल के विरोध में आंदोलन 8 को appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35a07P3
via Latest News in Hindi

0 Comments