महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस सड़क पर
शिमला, 11 नवंबर (निस)
ऊना जिला कांग्रेस इकाई आज देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के शोषण और आर्थिक मंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में स्थित विश्रामगृह से लेकर बस अड्डा चौक तक रोष रैली निकालते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा, नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा, नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक राकेश कालिया और वीरेंद्र धर्माणी भी मौजूद रहे। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में पार्टी के झंडे व तख्तियां उठाए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
बस अड्डा चौक के समीप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कई प्रकार के माफिया सरकारी संरक्षण में लूट मचा रहे हैं, जबकि पुलिस व प्रशासन मौन धारण किये हैं। उन्होंने कहा कि इस लूट पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, बल्कि समय आने पर प्रदेश के संपदा को
नुकसान करने वालों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने सवाल किया कि प्रदेश सरकार ने अवैध खनन पर क्या कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि रोजाना एक हजार के करीब टिप्पर अवैध रूप से रेत और बजरी का खनन कर पंजाब की सीमाओं की ओर जा रहे हैं और इसके चलते टाहलीवाल, बाथड़ी, ऊना-होशियापुर रोड सहित अन्य सड़कों की खस्ता हालत हो गई है।
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, विधायक सतपाल रायजादा, राम लाल ठाकुर, लखविंद्र राणा व कुलदीप धीमा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
The post महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस सड़क पर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/374J8jw
via Latest News in Hindi
0 Comments