रोहतांग दर्रा 5 दिन बाद यातायात के लिए फिर खुला
शिमला, 11 नवंबर (निस)
बीते पांच दिन से बर्फबारी के कारण बंद लाहौल स्पीति के प्रवेशद्वार रोहतांग दर्रे पर आज यातायात बहाल कर दिया गया। सीमा सड़क संगठन की 38 बी.आर.टी.एफ के कर्नल उमा शंकर ने रोहतांग दर्रे को यातायात के लिए बहाल करने की पुष्टि की है। संगठन के जवानों और श्रमिकों ने शून्य से 10 डिग्री कम तापमान और बर्फीली हवाओं के बीच इस दर्रे को यातायात के लिए खोला है। दर्रे पर बर्फीली हवाओं और तापमान में गिरावट के कारण अभी भी यातायात में बार-बार बाधा आ रही है। ऐसे में इस दर्रे पर यातायात जोखिमपूर्ण बना हुआ है। इस बीच, आज दिनभर प्रदेश में घने बादल छाए रहे, जिससे अधिकतम तापमान में और गिरावट आई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। विभाग ने कल राज्य के मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले अलग-अलग स्थानों पर वर्षा व बर्फबारी की संभावना जताई है।
The post रोहतांग दर्रा 5 दिन बाद यातायात के लिए फिर खुला appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2rskKI3
via Latest News in Hindi
0 Comments