फतेहपुर भाजपा मंडल चुनाव में धक्का मुक्की, करतार पठानिया बने अध्यक्ष
धर्मशाला, 11 नवंबर (निस)
ज्वालामुखी भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब फतेहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में भी पार्टी बंटी हुई दिखी। राजा के तालाब में एक निजी पैलेस में हुए मंडल अध्यक्ष चुनाव में कुछ देर के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण रहा और नौबत धक्का मुक्की तक आ गई। नारेबाजी भी खूब हुई। फतेहपुर मंडल अध्यक्ष पद पर करतार पठानिया के नाम की घोषणा के बाद यह शोर शराबा शुरू हुआ। दूसरे धड़े ने चुनाव का विरोध करते हुए बैठक में हो हल्ला शुरू कर दिया।
चुनाव प्रभारी अमित ठाकुर ने बताया कि मंडल फतेहपुर में अध्यक्ष पद के लिए करतार पठानिया, संजीव पप्पू व शक्ति पठानिया के नाम आए थे। शक्ति पठानिया व संजीव पप्पू के नाम का किसी बूथ अध्यक्ष ने अनुमोदन नहीं किया, जिसके बाद करतार पठानिया के पक्ष में 85 बूथ अध्यक्षों ने अपना अनुमोदन रखा और करतार पठानिया को फतेहपुर बीजेपी मंडल का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। अमित ठाकुर का कहना है कि करतार पठानिया को अध्यक्ष पद पर चुने जाने की जानकारी आलाकमान को भेज दी गई है।
The post फतेहपुर भाजपा मंडल चुनाव में धक्का मुक्की, करतार पठानिया बने अध्यक्ष appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2NBqSGw
via Latest News in Hindi
0 Comments