वृद्ध महिला के उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
शिमला, 11 नवंबर (निस)
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र के समाहल गांव की एक वृद्ध महिला को प्रताड़ित करने के मामले में प्रदेश सरकार से अदालत में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। उच्च न्यायालय ने ये आदेश मीडिया में आई उन खबरों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जारी किए हैं जिनमें एक 80 वर्षीय महिला को डायन होने के संदेह में पीटने और मुंह काला कर अभद्र तरीके से गांव में घुमाने की बात कही गई है। इस मामले पर सुनवाई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी और न्यायमूर्ति ज्योत्सना दुआ की खंडपीठ में हुई। मामले पर अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।
उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता ब्यक्त करते हुए सरकाघाट तहसील के गांव गाहर में एक वृद्ध महिला के साथ दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान में हुए अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से साबित हो गया है कि असमाजिक तत्वों और कथित तौर पर धर्म के ठेकेदारों को कानून का कोई डर नहीं है।
The post वृद्ध महिला के उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2pd7HcW
via Latest News in Hindi
0 Comments