प्रधानमंत्री मोदी से मिले राज्यपाल
नयी दिल्ली में मंगलवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान गुलदस्ता भेंट करते हुए।-दैनिक ट्रिब्यून
नयी दिल्ली (एजेंसी) :
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और धर्मशाला में राज्य सरकार द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट’ का उद्घाटन करने के निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। राज्यपाल ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सहयोग से मंडी जिले में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण और शिमला, कांगड़ा तथा कुल्लू हवाई अड्डों के विस्तार की खातिर सैद्धांतिक मंजूरी देने के लिए भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
The post प्रधानमंत्री मोदी से मिले राज्यपाल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34rqQH0
via Latest News in Hindi
0 Comments