प्लास्टिक के बदले उतने ही वजन का चावल देगा प्रशासन
अंबाला शहर, 5 नवंबर (हप्र)
आगामी 20 नवंबर तक सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने की दिशा में कदम बढ़ा चुके जिला प्रशासन ने एक नायाब योजना नागरिकों के लिए घोषित की है। इसे ‘सिंगल यूज प्लास्टिक लाओ उसके बदले उतना चावल ले जाओ’ का नाम दिया है। यह घोषणा उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए अधिकारियों की बैठक की। इस दौरान निर्देश दिए कि सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक स्थान चिन्हित करें। उन्होंने कहा कि जिला में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए एक स्कीम तैयार कर ली गई हैं जिसमें समाजसेवी संस्थाओं के साथ-साथ ऐच्छिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा हैं। यह स्कीम आगामी 20 नवंबर तक जारी रहेगी। इसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को निशाना बनाया गया हैं। जो व्यक्ति सिंगल यूज प्लास्टिक, बेकार पड़ी प्लास्टिक को इकट्ठा करके संबंधित उपमंडलाधीशों द्वारा चिन्हित स्थानों पर जमा करवाएगा उन्हें मौके पर ही सिंगल यूज प्लास्टिक के वजन के बराबर चावल दिए जाएंगे।
बच्चों को नहीं मिलेगा चावल
शर्त यह हैं कि प्लास्टिक लाने वालों की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करने में बच्चे शामिल न हों। उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावक भी यह सुनिश्चित करें कि बच्चे प्लास्टिक लेकर न आएं। उन्होंने बदले मौसम के दृष्टिगत सीएमओ और आयुक्त नगर निगम को यह सुनिश्चित करने को कहा कि फोगिंग इत्यादि की व्यवस्था तेज की जाए।
The post प्लास्टिक के बदले उतने ही वजन का चावल देगा प्रशासन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PQ5gI7
via Latest News in Hindi
0 Comments