ओडिशा के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भुवनेश्वर, 5 नवंबर (एजेंसी)
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक निम्न दाब क्षेत्र गंभीर रूप लेते हुए मंगलवार को विक्षोभ में तब्दील हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि बुधवार को इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एच आर बिस्वास ने कहा, ‘यह विक्षोभ पूर्व-मध्य और उससे लगी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से और उत्तरी अंडमान सागर पर केंद्रित है। बिस्वास ने कहा कि यह विक्षोभ जल्द ही गहरा सकता है और फिर बुधवार को इसके एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है।
उधर, भारी वर्षा की आशंका के बीच बाढ़ और जलभराव से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 15 जिलों को अलर्ट जारी किया है। विशेष राहत आयुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के सचिव पीके जेना ने जिलाधिकारियों को भेजे एक पत्र में कहा, ‘अत्यधिक/भारी वर्षा की स्थिति में बाढ़/जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को सतर्क रखें।’
The post ओडिशा के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2CdgIph
via Latest News in Hindi
0 Comments