बटमालू बाजार में आग से 10 दुकानें खाक
श्रीनगर (एजेंसी) : शहर में बटमालू क्षेत्र के इकबाल बाजार में आग लगने से 10 दुकानें खाक हो गईं। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आग सोमवार रात लगी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने किसी गड़बड़ी की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि आग का कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से नमूने ले लिए हैं और उन्हें फॉरेंसिक परीक्षण के लिए भेज दिया है।
The post बटमालू बाजार में आग से 10 दुकानें खाक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2WQQ7rp
via Latest News in Hindi
0 Comments