भ्रूण लिंग जांच पर मेरठ के अस्पताल पर छापा
सोनीपत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को मेरठ के अस्पताल में छापा मारा। इसके बाद एक महिला को अपने साथ लेकर जाती पुलिस। -हप्र
सोनीपत, 5 नवंबर (हप्र)
पीएनडीटी टीम ने मेरठ के कोटेवाल अस्पताल में छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच करते एक डाक्टर सहित 2 महिलाओं को काबू किया है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर आदर्श एवं डॉ. अवनिता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली था कि मेरठ के अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच का धंधा चल रहा था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉ़ आदर्श की अध्यक्षता में डॉ़ संदीप लाकड़ा, पीएमओ, डॉ़ अवनिता, डा. विकास जांगड़ा और डा.सतीश डबास की टीम गठित कर मेरठ के अस्पताल में छापामार कारवाई के लिए भेजा। टीम ने एक डिकॉय तैयार कर भेजा। गर्भवती महिला को फोन कर सिधार्थपुर केथला के पास बुलाया गया। जहां स्कूटी पर महिला को मकान में ले जाया गया। वहीं, गर्भवती महिला का फर्जी आधार कार्ड तैयार कर उसे कोटेवाल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में महिला का पंजीकरण कर अल्ट्रासाऊंड के लिए अंदर ले गए। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई कर दी।
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने अस्पताल में महिला चिकित्सक डॉ़ प्रवीन और महिला बबली के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
The post भ्रूण लिंग जांच पर मेरठ के अस्पताल पर छापा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2qlCg09
via Latest News in Hindi
0 Comments