धर्मशाला, 9 नवंबर (निस)
प्रदेश सरकार द्वारा धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर मीट पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता जीएस बाली ने सवाल खड़े करते हुए इस पर हुए खर्चे को लेकर जयराम सरकार से श्वेतपत्र की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मीट पर करोड़ों का खर्च कर दिया लेकिन धरातल पर इसके क्या परिणाम होंगे, इस बारे में सरकार को जनता को जबाव देना होगा। शनिवार को धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में बाली ने कहा कि सरकार ने बड़ी जल्दबाजी में इन्वेस्टर मीट करवाई है, क्योंकि इसे लेकर सरकार ने कोई होमवर्क नहीं किया। उन्होंने मीट को दिशाहीन और दिशाहीन करार दिया है।

The post इन्वेस्टर मीट पर श्वेतपत्र जारी करे सरकार : बाली appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2CuyYKN
via Latest News in Hindi

0 Comments