लवी मेले में होगी 500 जवानों की अतिरिक्त तैनाती
रामपुर बुशहर, 9 नवंबर (निस)
सोमवार 11 नवंबर से शुरू होने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार लवी मेले को लेकर पुलिस व प्रशासन ने कमर कस ली है। मेले में कानून व्यवस्था के बारे में डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस बार लवी मेले के दौरान पांच सौ जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि एनएच-5 पर भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि सभी बड़े वाहनों को बजीर बावड़ी पुल से बाईपास होते हुए झाकड़ी के लिए रवाना किया जाएगा। छोटी गाड़ियों की पार्किग के लिए खोपड़ी मंदिर के पीछे तथा खनेरी अस्पताल के समीप स्थान चिन्हित किए गए हैं। लाेगों को मेला मैदान तक लाने और ले जाने के लिए अतिरक्त लोकल बसें भी लगाई जाएंगी।
एनएच -5 पर सफेद ढांक के पास सड़क के एक ओर ही दुकानें लगाने की इजाजत होगी। इसके अलावा लवी ग्राउंड चौराहे पर किसी भी वाहन को खड़ा करने की मनाही रहेगी। बसों या आटो से आने वालों को परिवहन निगम के तिराहे पर ही उतारा या चढ़ाया जाएगा उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जुआरियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी लगाया जा सके। कई संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं ताकि अवांछित गतिविधियों पर नजर रहे। विशेषकर रात को चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान पुलिस की गश्त तेज की जाएगी।
The post लवी मेले में होगी 500 जवानों की अतिरिक्त तैनाती appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2WZteSD
via Latest News in Hindi
0 Comments