शिमला, 9 नवंबर (निस)
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि भाजपा की न तो कोई विचारधारा रही है और न ही कोई सिद्धांत। इनका सत्ता में आने का मकसद यही है कि बदला-बदली से काम कर सकें। अपने निर्धारित कार्यक्रमों के तहत आज मंडी में मंडी व सुंदरनगर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के धरना-प्रदर्शन में रजनी पाटिल ने कहा कि जिस परिवार का इतिहास ही बलिदानों का रहा है, उस परिवार को मिली एसपीजी सुरक्षा को हटाना दिखाता है कि मोदी एंड कंपनी गांधी परिवार से कितनी खौफजदा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा के लोग आजादी से पहले भी देश के बारे में नहीं सोचते थे, अब जनता ने इतने वर्षों बाद इन पर भरोसा दिखाया है तो उसे भी तार-तार कर रहे हैं। रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल में भी भाजपा सरकार इन्वेस्टर मीट के बहाने अपना कमीशन देख रही है, जबकि अपनी ब्रांडिंग के सिवा सरकार कोई काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर होता पहले सरकार निवेश की बजाय उद्योगपतियों की समस्याएं व चिंताएं दूर करती। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देश में महंगाई बढ़ती जा रही है और रसोई का बजट प्याज ने बिगाड़ दिया है। अर्थव्यवस्था सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। रजनी पाटिल ने कहा कि बेरोजगारों को लेकर जयराम सरकार कोई सार्थक कदम उठाने की बजाय उनका मजाक उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी भाजपा सरकारें नोटबंटी व जीएसटी लागू कर देश के हर वर्ग को पहले ही चूना लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर किए जा रहे इन धरना-प्रदर्शनों का उद्देश्य ही यही है कि जनता को भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया जा सके।
सेवादल ने भी की निंदा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने भी भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने के फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि यह कार्य भाजपा सरकार की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है

The post भाजपा की न कोई विचारधारा, न सिद्धांत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/36OAlBT
via Latest News in Hindi

0 Comments