चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन
रामपुर बुशहर, 9 नवंबर ( निस)
चिल्ड्रन साइंस कांगेस का जिला स्तरीय आयोजन कुल्लू जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर में किया गया जिसमें जिले भर के छात्रों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में रामपुर के साथ लगते जगातखाना देवभूमि माडर्न स्कूल के छात्रों ने भी भाग लिया। उपरोक्त स्कूल के सायना, पंकज, हितेश नलवा, आर्यन, आशिव, भूमिका व गीतांजलि द्वारा साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें उन्हें तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार लघु नाटिका अंधविश्वास एवं विज्ञान की प्रस्तुति पर भी स्कूल को जिला स्तर पर तीसरा स्थान मिला। विशेष अदाकारी के लिए हितेश नलवा को बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया। स्कूल को मिली इस उपलब्धि से स्कूल के छात्र और अभिभावक समूह में उत्साह का माहौल है। स्कूल की चेयरमैन कविता ठाकुर व प्रधानाचार्य डीएस ठाकुर ने इसका श्रेय अभिभावकों के सहयोग, छात्रों की मेहनत और अध्यापक रमन और अंकुश के मार्गदर्शन को दिया है।
The post चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2NWo85D
via Latest News in Hindi
0 Comments