होशियारपुर में शनिवार को नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। -निस

होशियारपुर (निस) : गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आज गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेलवे रोड होशियारपुर से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। तख्त श्री केसगढ़ साहिब से विशेष तौर पर पहुंचे पांच प्यारों की अगुवाई में यह नगर कीर्तन जयकारों की गूंज के बीच रवाना हुआ और घंटाघर चौक, सब्ज़ी मंडी, कमालपुर चौक, सरकारी कालेज चौक, महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया चौक, विश्वकर्मा चौक, रोशन ग्राउंड, गुरुद्वारा कलगीधर चरनपावन, गुरुद्वारा मिठ्ठा टिवाणा, सिटी सेंटर, बस स्टैंड चौक, कोर्ट रोड, नगर निगम चौक, डेरा बाबा चरनशाह चौक, माहिलपुर अड्डा चौक, सेशन चौक आदि इलाकों से होता हुआ देर शाम गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ। नगर कीर्तन का संगतों द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टी के नौजवानों द्वारा जौहर दिखाए गए।

The post गुरुपर्व पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/32sp1YU
via Latest News in Hindi

0 Comments