स्टेशनरी की दुकान में आग से सामान राख
लुधियाना (निस) : स्थानीय गिल रोड पर आईटीआई के निकट स्टेशनरी की एक दुकान में अचानक आग लग जाने से दुकान में पड़ा सारा माल जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और फायर ब्रिगेड के सूत्रों से के अनुसार आग बाद दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे लगी आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। बताया जाता है कि आग लगने के समय दुकान मालिक पड़ोस में खाना खाने गए हुए थे। फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना आसपास के दुकानदारों ने दी। एक घंटे के कड़े संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बहुत भीषण थी जिससे वहां पड़े सामान के अतिरिक्त फर्नीचर व अल्मारियां भी जलकर नष्ट हो गईं।
The post स्टेशनरी की दुकान में आग से सामान राख appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2K7Z4rn
via Latest News in Hindi
0 Comments