मंडी (निस) : सरकाघाट में गत रात्रि सिलेंडर फटने से रिहायशी मकान व गौशाला के जल जाने से पीडि़त परिवार को भारी नुकसान हुआ है। पंचायत समैला के उखला मतोली गांव में चांदराम के रसोईघर में इस हादसे में तीन लोग भी झुलस गए। आग के कारण अब पीड़ित परिवार के पास कुछ नहीं बचा है। घर में रखे उसकी पत्नी के सोने के गहने, घर का सारा सामान, 20 हजार रुपए नकदी, बच्चों की किताबें और अनाज सहित सब कुछ स्वाह हो गया है। चांदराम, पत्नी, वृद्ध माता व तीन लड़कियां और एक लड़का बेघर हो गए हैं। इनके पास पहने हुए कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा है। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने जब चांदराम और उसकी पत्नी को झुलसी हालत में देखा तो उन्हें समय रहते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा पहुंचा दिया। हालांकि बाद में चांद राम की पत्नी को नेरचौक मेडिकल कालेज भेज दिया गया। उधर, प्रशासन की ओर से तहसीलदार बलद्वाड़ा जगदीश चंद ने दस हजार रुपए की तत्काल राहत प्रदान की है।

The post सिलेंडर फटने से जला घर और गौशाला appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/32wuVrW
via Latest News in Hindi

0 Comments