आपका शायद ही कोई दिन बीतता हो जब आप किसी से बात न करते हों। कुछ लोगों को तो बातें करना बहुत पसंद होता है, लेकिन फिर भी वे बात करने का सही तरीका नहीं जानते। आईए जानते हैं बात करने के सही तरीके के बारे में-

अगर आप किसी अनजान व्यक्ति से बात कर रहे हैं तो सबसे पहले उसे हैलो या नमस्ते कहकर अभिवादन करें। इसके बाद बात करने के लिए आप अपने बारे में कुछ बता सकते हैं या सामने वाले व्यक्ति से भी उसके बारे में कुछ पूछ सकते हैं।
आपकी बातों व हावभाव में एक उत्साह होना चाहिए। यह आपकी बातचीत को बेहतर बनाता है।

जब भी आप किसी से बात करें तो हमेशा आई कॉन्टैक्ट बनाकर रखें। इससे आपकी बातों में एक सच्चाई झलकती है। साथ ही सामने वाले व्यक्ति को भी अहसास होता है कि आप उनकी बातों को सीरियसली ले रहे हैं।

कभी भी बातचीत के दौरान फोन पर गेम या अन्य कार्य न करें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/37hZuoP
via Latest News in Hindi

0 Comments