जम्मू, 6 नवंबर (एजेंसी)
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गांवों में पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार से गोले दागे। गोलाबारी से 2 मकान क्षतिग्रस्त हो गये और मवेशी घायल हो गये। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की जिससे सीमा क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गई। अधिकारियों के अनुसार हीरानगर सेक्टर में रठुआ और उसके पड़ोसी गांवों में मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे गोलीबारी और मोर्टार से गोलाबारी करनी शुरू की गई। सीमा के निकट रहने वाले लोगों ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना चाहिए और सीमा के पास रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाना चाहिए।

 

The post पाकिस्तानी सेना ने सीमा के पास गांवों में दागे गोले appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2NNWmbp
via Latest News in Hindi

0 Comments