लाहौर/चंडीगढ़, 6 नवंबर (एजेंसी)

साल 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके सैन्य सलाहकार सुबेग सिंह समेत 3 अलगाववादी नेता पाकिस्तान सरकार द्वारा करतारपुर गलियारे पर जारी किए एक आधिकारिक वीडियो में नजर आए, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया है।
पाकिस्तान ने यह वीडियो बहु-प्रतीक्षित गलियारे के उद्घाटन समारोह से महज कुछ दिनों पहले सोमवार को जारी किया। वीडियो में प्रतिबंधित खालिस्तानी समर्थक समूह ‘सिख फॉर जस्टिस’ का एक पोस्टर भी देखा गया जो अपने एजेंडा के तौर पर सिख जनमत संग्रह 2020 की मांग कर रहा है। वीडियो पर टिप्पणी करते हुए अमरिंदर ने कहा, ‘यह सब वही है जो मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि पाकिस्तान का यहां गुप्त एजेंडा है।’

पाक से पूछा-पासपोर्ट जरूरी या नहीं
नयी दिल्ली : भारत ने पाकिस्तान से स्पष्ट करने को कहा है कि करतारपुर के लिए पासपोर्ट जरूरी है या नहीं। असल में पाक पीएम इमरान खान ने ट्वीट किया है कि करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी, समझौते के मुताबिक यह जरूरी है। एक सूत्र ने कहा, ‘हमारी सुरक्षा एजेंसियां चौकस रहेंगी। पाकिस्तान का वृहद लक्ष्य अलगाववाद को बढ़ावा देना है।’

सिद्धू, इमरान ‘असली नायक’
अमृतसर : करतारपुर गलियारा परियोजना को हकीकत में तब्दील करने के लिये कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पाक पीएम इमरान खान को ‘असली नायक’ बताने वाले कई होर्डिंग शहर में सामने आये जिन्हें बुधवार को कुछ अज्ञात व्यक्तियों और नगरपालिका के कर्मचारियों ने जल्दबाजी में उतार दिया। ये होर्डिंग सिद्धू के कट्टर समर्थक एवं निगम पार्षद हरपाल सिंह वेरका ने लगाये थे जिसमें उनकी भी तस्वीर थी।

The post करतारपुर पाक के वीडियो पर विवाद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PTgDz1
via Latest News in Hindi

0 Comments