शिमला, 9 नवंबर (निस)
हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद की आज सड़क हादसे में मौत हो गई। आज सुबह वह कार में अपने घर से घुमारवीं बस अड्डे पर अपनी बेटी को लेने जा रहे थे कि वे सीर खड्ड के समीप नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार पुल से नीचे लुढ़क गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सूबेदार प्रकाश चंद पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में अहम रोल अदा करते आ रहे थे। वन रैंक-वन पेंशन के लिए दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए पूर्व सैनिकों के आंदोलन में भी सूबेदार प्रकाश चंद ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

The post पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रदेशाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2q18zSj
via Latest News in Hindi

0 Comments