होशियारपुर, 9 नवंबर (निस)
इलाके में विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक गढ़दीवाला निवासी अश्वनी कुमार ट्रॉली में लकड़ी बेचने जा रहा था। जब वह हरियाना रोड पर स्थित सेंचुरी प्लाईवुड कंपनी के पास पंहुचा तो वहां से गुजर रहे मिट्टी से लदे एक ट्रॉले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे लकड़ी से भरी ट्रॉली पलट गई और चालक अश्वनी कुमार नीचे गिर गया। बताया जाता है कि हादसे के दौरान अनियंत्रित हुआ उक्त ट्रॉला अश्वनी कुमार के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, बाइक सवार गोबिंदपुर खुनखन निवासी जतिंदर सिंह जब लाचोवाल के निकट पहुंचा तो उसका बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे जतिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
चिपड़ा निवासी अमनप्रीत सिंह ने थाना गढ़दीवाला पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त बलजीत सिंह के साथ जा रहा था। इस दौरान अचानक बाइक में तेल खत्म हो गया। जब वे बाइक लेकर पैदल ही भूंगा की ओर जा रहे थे तो वहां से गुजर रहे एक बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे बलजीत की टांगें टूट गईं और वह खुद भी घायल हो गया। पुलिस ने मानगढ़ निवासी आरोपी बाइक चालक वरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

The post सड़क हादसों में 2 की मौत, 2 घायल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2CrAuxi
via Latest News in Hindi

0 Comments