रोहतक, 10 नवंबर (निस)
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हूड्डा के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह हूड्डा के निधन पर उनके रोहतक स्थित आवास पर शोक जताने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हुड्डा परिवार को ढांढस बंधाते हुए संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सांसद बाबा बालक नाथ, सुभाष बराला, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, विधायक किरण चौधरी, चक्रवर्ती शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, महम से विधायक बलराज कुंडू, सतीश नांदल, बिशंबर वाल्मीकि, धीरज चावला, राजकुमार कपूर, मनोज मक्कड़, सन्नी शर्मा, सन्नी हंस, कुलविंद्र सिंह सिक्का, विकास रोहिल्ला, संजय आहूजा, अजय जैन टैटू, प्रदीप जैन, अंगद कोचर व रामवतार वाल्मीकि भी मौजूद रहे। 7 नवंबर को हूड्डा के भाई का निधन हो गया था।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मध्य प्रदेश के सीएम कमल नाथ सहित अन्य नेताओं ने हुड्डा को फोन कर शोक जताया और उन्हें सांत्वना दी।
उधर, डीएलएफ कालोनी निवासी बनियानी गांव के देशराज खट्टर के निधन पर मुख्यमंत्री संवेदना प्रकट करने पहुंचे। देशराज खट्टर बनियानी के सरकारी स्कूल में मुख्याध्यापक थे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनसे शिक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद वे प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख रविंद्र सक्सेना की माता उर्मिला सक्सेना के निधन पर शोक जताने पहुंचे।

The post पूर्व सीएम हूड्डा के घर शोक जताने पहुंचे मुख्यमंत्री appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/33CkEMf
via Latest News in Hindi

0 Comments