‘राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान दें युवा वकील’
सोनीपत में रविवार को आयोजित अधिवक्ता परिषद के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में स्मारिका का विमोचन करते जस्टिस राजन गुप्ता व अन्य। -हप्र
सोनीपत, 10 नवंबर (हप्र)
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस राजन गुप्ता ने कहा कि युवा वकील ही न्याय प्रणाली का भविष्य हैं। अधिवक्ताओं को अंतर आत्मा की आवाज को सुनते हुए राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के साथ मिलकर काम करने से समाज का भला होना सुनिश्चित है।
जस्टिस राजन गुप्ता रविवार को अधिवक्ता परिषद हरियाणा के प्रांतीय अधिवेशन में उपस्थित प्रदेशभर के अधिवक्ताओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ताओं के कल्याण और विकास के लिए परिषद महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। वरिष्ठ सदस्यों को युवा वकीलों के उत्थान में पूर्ण सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिषद के लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि है। इस दिशा में ही परिषद नियमित रूप से कार्यान्वित है। हरियाणा के महाधिवक्ता बलदेवराज महाजन ने कहा कि समाज व राष्ट्र की चिंता करना अधिवक्ताओं का दायित्व है। उन्हें अपने इस कर्तव्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि आखिर अधिवक्ता परिषद के गठन की जरूरत ही क्यों पड़ी। उन्होंने इसका जवाब भी दिया कि यह संगठन वकीलों द्वारा बनाया गया है और वकीलों के द्वारा ही चलाया जाता है, किंतु वकीलों के लिए नहीं है। इस संगठन का कार्य है जरूरतमंदों को न्याय दिलाना।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल चेतन मित्तल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में जिलों में कार्यरत अधिवक्ता विशेष भूमिका अदा कर सकते हैं, जबकि यह अवसर चंडीगढ़ के अधिवक्ताओं को कम ही मिलते हैं। इससे पहले अधिवक्ता परिषद के संगठन मंत्री जॉयदीप राय ने विस्तार से परिषद के गठन, उद्देश्य तथा गतिविधियों की जानकारी दी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अनूप दहिया ने न्यायमूर्ति सहित सभी आमंत्रित अतिथियों का आभार प्रकट किया। साथ ही सभी आमंत्रित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके पहले अधिवक्ता परिषद की पत्रिका- न्याय मम धर्म: का विमोचन किया गया।
इस मौके पर एडीजे अश्विनी व राजेश गुप्ता, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के उत्तर क्षेत्र के मंत्री पदमकांत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गर्ग, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सोनीपत की कुलपति विनय कपूर मेहरा, अधिवक्ता परिषद हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर खरकाली, उपप्रधान रविंद्र सिंह बधवार, चंद्रपाल चौहान, अमित गोयल, सतीश शर्मा, परिषद के जिला प्रधान जयभगवान शर्मा, विरेंद्र दूहन, नीरज मलिक, अशोक भारद्वाज, राजेश जैन, देवेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
The post ‘राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान दें युवा वकील’ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2K59qIo
via Latest News in Hindi
0 Comments