रोहतक, 10 नवंबर (निस)
शराब के नशे में एक कार चालक ने मुख्यमंत्री के काफिले में गाड़ी घुसा दी। इससे काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे काफिले में शामिल 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इनके चालक बाल-बाल बचे। आईएमटी व सांपला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों में हरियाणा पुलिस का एक हवलदार भी है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचना थी, जिसे लेकर मुख्यमंत्री का काफिला दिल्ली की तरफ से रोहतक आ रहा था। खरावड़ बाईपास के पास एक कार काफिले की एक गाड़ी में घुसा दी। कार में तीन युवक सवार थे।

The post नशे में सीएम के काफिले में मारी कार, 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34P2fMw
via Latest News in Hindi

0 Comments