नोएडा, 11 नवंबर (एजेंसी)
शहर में थाना साइट-5 क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार की रात को हुई एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई तथा छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने सोमवार को बताया कि हरियाणा के जनपद बल्लभगढ़ के रहने वाले जाकिर, आसिम, श्रीमती शमशीर, कुमारी रिहाना, कुमारी सुमाईला, कुमारी भूरी उर्फ फरजाना, शबनम, अक्सा, मुशर्रफ, रूबियान, फरहान, कुमारी सिया एक वैन में सवार होकर बुलंदशहर के गुलावठी में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर इनकी वैन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
एसपी ने बताया कि इस घटना में श्रीमती शमशीरा, जाकिर, आसिम, कुमारी रिहाना, कुमारी सुमाइला और कुमारी भूरी उर्फ फरजाना की मौत हो गई। घायल कुमारी अक्सा की उपचार के दौरान आज सुबह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। सिंह ने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल शबनम, मुशर्रफ, रूबियान, फरहान और कुमारी सिया को उपचार के लिए दिल्ली में भर्ती कराया गया है। घायलों में 4 की हालत नाजुक बनी हुई है।

The post परिवार के 7 लोगों की मौत, 6 घायल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2CBn7uq
via Latest News in Hindi

0 Comments