भदोही (उप्र), 11 नवंबर (एजेंसी)
भदोही जिले की ज्ञानपुर तहसील में तैनात एक लेखपाल और उसके भाई ने मामूली विवाद में एक महिला और उसकी दो बेटियों पर कथित रूप से तेज़ाब से हमला कर दिया। तीनों को सोमवार को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके में नई बाजार चौकी के अंतर्गत परगासपुर निवासी और ज्ञानपुर तहसील में तैनात लेखपाल विमलेश तथा उसके भाई संदीप का अपनी चाची शीला देवी (45) और उसकी बेटियों ज्योति (20) और आरती (18) से रविवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आधी रात को जब वे सो रही थीं तभी विमलेश और संदीप तेज़ाब लेकर पहुंचे और तीनों पर डाल दिया।सूत्रों ने बताया कि तीनों को यहां महाराजा बलवंत सिंह सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर हालत में झुलसी मां और दोनों बेटियों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

The post मां, 2 बेटियों पर तेजाब डाला, हालत गम्‍भीर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2NBgejd
via Latest News in Hindi

0 Comments