लाहौर, 11 नवंबर (एजेंसी)
पाकिस्तान के बीमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी ने कहा है कि विदेश में इलाज कराने के लिए उनकी यात्रा में हो रही देरी के कारण उनकी सेहत पर खतरा बढ़ रहा है। दरअसल, शरीफ ‘उड़ान प्रतिबंध’ सूची से अपना नाम हटाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के 69 वर्षीय सुप्रीमो डॉक्टरों की सलाह और अपने परिवार की दरख्वास्त को मानते हुए ब्रिटेन में इलाज कराने के लिए शुक्रवार को राजी हो गए। उन्हें रविवार को सुबह पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के विमान से लंदन जाना था।
शरीफ अस्थिर प्लेटेलेट काउंट समेत कई बीमारियों से ग्रस्त हैं और उनकी अभी लाहौर में उनके आवास पर देखरेख की जा रहा रही है जहां एक आईसीयू बनाया गया है। सरकार ने अभी ‘उड़ान प्रतिबंध सूची’ (एक्जिट कंट्रोल लिस्ट-ईसीएल) से शरीफ का नाम नहीं हटाया है, क्योंकि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के अध्यक्ष जावेद इकबाल इस मामले में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने ट्वीट किया कि डॉक्टरों के अनुसार, शरीफ के विदेश जाने की प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है। औरंगजेब ने कहा कि डॉक्टरों ने पूर्व प्रधानमंत्री को विदेश की यात्रा करने के लिए तैयार करने के वास्ते स्टेरॉयड्स की भारी खुराक दी है। उन्होंने कहा कि किसी आपात स्थिति में इलाज के लिए शरीफ को विदेश ले जाना लगभग मुश्किल होगा।

The post विदेश जाने में देरी, शरीफ की जान को खतरा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2CB8x6k
via Latest News in Hindi

0 Comments