अंबाला शहर, 7 नवंबर (हप्र)
हरियाणा रोडवेज की विभिन्न यूनियनों द्वारा मांग पत्र देकर आंदोलन की चेतावनी के बाद रोडवेज जीएम गौरी मिड्ढा ने विभिन्न मांग पत्रों में से 99 प्रतिशत समस्याओं का निपटान करने का दावा किया है। हालांकि उन्होंने कहा है कि यूनियन द्वारा 56 चालकों की केएमपीएल रिकवरी का आरोप तथ्यों से परे व निराधार है। उन्होंने यहां बताया कि रोडवेज प्रशासन और यूनियन नेताओं के बीच इस संबंध में बैठक हो चुकी है। सभी यूनियनों द्वारा दिए गए मांगपत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कम केएमपीएल की वजह से केवल 11 चालकों से रिकवरी की गई है, जिनको बार बार कहने उपरांत भी मुख्यालय द्वारा निर्धारित 5 किलोमीटर से बहुत कम 3.8, 4.3 के साथ-साथ आय प्रति किलोमीटर भी बहुत कम दी जा रही थी। उनसे भी केवल नाममात्र टोकन रिकवरी ही की गई है। भविष्य में भी असाधारण मामलों में ही रिकवरी की जाएगी।

सभी पात्र कर्मचारी कर दिए हैं पक्के

जीएम के अनुसार अंबाला डिपो में सभी पात्र कर्मचारी 2 साल की संतोषजनक सेवा उपरांत लगभग कन्फर्म किए जा चुके है। कोई भी मेडिकल बिल कार्यलय में लंबित नहीं है। उपलब्ध बजट अनुसार टीए, ओवरटाइम व अप्रेंटिस वेतन का भुगतान किया जा चुका है, बजट प्राप्त होने पर शेष भुगतान कर दिया जाएगा।

The post 56 चालकों से रिकवरी के आरोप निराधार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2CmGwPF
via Latest News in Hindi

0 Comments