उत्तरी कश्मीर में लोगों को धमकी, 4 गिरफ्तार
जम्मू, 7 नवंबर (एजेंसी)
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में स्थानीय लोगों को ‘धमकी देने और भयभीत करने’ के आरोप में बृहस्पतिवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोपोर में गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान रमीज अहमद मल्ला, रियाज खालिक पर्रे, वसीम मंजूर गाजी और इखलाक इम्तियाज शेख के रूप में हुई है। वाहनों की जांच के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है। मामले की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा में स्थानीय लोगों को ‘धमकी देने और भयभीत करने’ के लिए बुधवार को भी 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
The post उत्तरी कश्मीर में लोगों को धमकी, 4 गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34EvRvL
via Latest News in Hindi
0 Comments