पाकिस्तान के लोगों को रुला रहा है टमाटर, 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमत
कराची: पाकिस्तान में इन दिनों महंगाई चरम पर है और अर्थव्यवस्था की हालत दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। मुल्क में हालात इतने खराब हैं कि रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। देश में सब्जियों की कीमतें पहले ही काफी ज्यादा बढ़ गई थीं, और अब तो महंगाई के नए-नए रिकॉर्ड बनने लगे हैं। पाकिस्तानी मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के कुछ इलाकों में एक किलो टमाटर की कीमत 400 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गई है। from India TV: world Feed https://ift.tt/2qAmr66
via Latest News in Hindi
0 Comments