भारत ने पृथ्वी-टू मिसाइल का सफल परीक्षण किया, 300 किमी की दूरी तक मार करने में सक्षम
नई दिल्ली: बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान की टेंशन और बढ़ा दी है। बीती शाम भारत ने अपने ताकत का ऐहसास कराते हुए पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ये मिसाइल सतह से सतह पर मार करने और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह परीक्षण सेना द्वारा उपयोगकर्ता परीक्षण के तहत ओडिशा तट पर किया गया। अधिकारियों ने चांदीपुर में अंतरिम टेस्ट रेंज से कहा कि दो पृथ्वी-2 मिसाइलों का लगातार परीक्षण किया गया और दोनों परीक्षण सभी मानकों पर खरे उतरे। from India TV: india Feed https://ift.tt/2KErAkH
via Latest News in Hindi
0 Comments