अंबाला शहर, 5 नवंबर (हप्र)
हूडा सेक्टरों में मोटसाइकिल सवारों ने एक ही दिन में 2 वारदातों को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने 2 महिलाओं के गले से सोने की चेन झपट लीं और फरार हो गए। दोनों घटनाएं 10 मिनट के अंतराल पर हुई। एक मामले में पुलिस ने न्यू रतनगढ़ की रहने वाली रेणु नागपाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। रेणु ने पुलिस को बताया कि वह उत्तम नगर कोठी नंबर 35 के पास से गुजर रही थी तभी एक मोटर साइकिल पर 2 युवक वहां आए और उसके गले मे पहने हुई सोने की चेन झपट ले गये। दूसरे मामले में सेक्टर-9 की गीता सैनी ने शिकायत दी है कि वह गाय को रोटी खिलाने के लिए घर से निकली थी। जब वह गाय को रोटी खिलाकर वापस अपने घर के गेट के बीच पहुंची तो उसी समय पीछे से एक बाइक सवार लड़का उसके गले की चेन तोड़कर फ‍रार हो गया।

The post बाइक सवारों ने झपटी 2 महिलाओं की चेन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34Aw7w4
via Latest News in Hindi

0 Comments