पटियाला, 18 अक्तूबर (ट्रिन्यू)
स्थानीय सरकारी मेडिकल कालेज के अधिकारियों ने एमबीबीएस की नई छात्राओं को निर्देश दिया है कि वे कक्षाओं में सलवार सूट और दुपट्टा पहनें, क्योंकि जींस और लेगिंग्स पहनने से कालेज के डिकोरम का उल्लंघन होता है। इससे पूर्व विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन भोजन ऑर्डर न करने के निर्देश दिए गए थे। विद्यार्थियों ने इसके विरोध में आवाज उठाई है और और कहा है कि यह कुछ भी पहने के उनके अधिकार का उल्लंघन है। सूत्रों के अनुसार 4 वर्ष पूर्व भी ऐसे निर्देश दिए गए थे।
इस संदर्भ में शरीर संरचना के प्रोफेसर डॉ. गुरदीप सिंह कल्याण ने कहा, ‘मैंने छात्राओं से सलवार सूट पहनने को इसलिए कहा है कि उन्होंने लगभग 2 घंटे शरीर संरचना कक्षाओं में बिताने हैं
और सलवार सूट में वे सहज महसूस करेंगी।’

The post मेडिकल छात्राओं को सलवार सूट पहनने के निर्देश appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2MsFSpB
via Latest News in Hindi

0 Comments