बार कौंसिल पहुंचा काेर्ट में नक्शा फाड़ने का मामला
नयी दिल्ली, 17 अक्तूबर (एजेंसी)
अयोध्या मामले में सुप्रीमकोर्ट मुस्लिम पक्षकारों का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन के खिलाफ बार कौंसिल ऑफ इंडिया में शिकायत की गई है। सुनवाई के दौरान धवन ने बुधवार को भगवान राम के जन्म स्थल को दर्शाने वाले नक्शे को फाड़ दिया था।
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ के समक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा के एक घटक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने नक्शा दिखाया था। महासभा के प्रवक्ता प्रमोद पंडित जोशी ने एक बयान में कहा, ‘…धवन का कृत्य सुप्रीमकोर्ट बार की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। कार्रवाई की जाये।’
भड़काऊ बहसों से बचें चैनल
समाचार प्रसारण व मानक प्राधिकरण (एनबीएसए) ने सभी टेलीविजन चैनलों को अयोध्या मामले की खबरें पेश करने के संबंध में परामर्श जारी किया है। चैनलों से ‘भड़काऊ बहसों ‘ से दूर रहने को कहा गया है। एनबीएसए समाचार चैनलों के लिए स्व नियामक संस्था है। यह सलाह भी दी गयी है कि मस्जिद ढहाए जाने से जुड़े फुटेज नहीं दिखाए। परामर्श में कहा गया, ‘अटकलों पर आधारित और फैसले के संभावित परिणामों पर भड़काऊ या उकसाने वाले कार्यक्रम न दिखाएं।’
The post बार कौंसिल पहुंचा काेर्ट में नक्शा फाड़ने का मामला appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Bi45sB
via Latest News in Hindi
0 Comments