बचपन में ज्यादातर लोगों को दाल उतनी पसंद नहीं होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाल एक superfood है और ये पोषक तत्वों से बहुत भरपूर होता है। ये protein का सबसे भरोसेमंद स्त्रोत भी है।

प्रोटीन के किसी भी दूसरे माध्यम की तुलना में इसमें बहुत कम फैट होता है। इसके साथ ही ये विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट और पाचन क्रिया में मददगार फाइबर्स से युक्त भी होती हैं। अच्छी सेहत के लिए हर रोज दाल खाने की सलाह भी दी जाती है। दाल खाने के बहुत देर तक पेट भरा रहता है जिससे भूख का एहसास नहीं होता है। इसके चलते मोटापा भी उतना हावी नहीं हो पाता।
दाल को पचा पाना बहुत ही आसान है। हर रोज दाल खाने से बॉडी बहुत एक्ट‍िव बनी रहती है। दालें न केवल प्रोटीन की कमी को पूरा करती हैं बल्क‍ि ये आयरन की जरूरत को भी बहुत हद तक पूरा करती हैं। दालों में कई ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में बहुत सहायक होते हैं।
दाल खाने के फायदे:
1. एक कप दाल खाने से लगभग 18 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है। ये प्रोटीन का एक बेहतरीन माध्यम है और सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल भी नहीं पाया जाता।
2. इनमें पाए जाने वाले डाइट्री फाइबर्स पाचन क्रिया को बहुत बेहतर बनाते हैं। इससे कब्ज की समस्या नहीं होने पाती है और ये कैंसर से बचाव में भी बहुत कारगर है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VW4KcD
via Latest News in Hindi

0 Comments