ऐसे रखें अपनी सेहत का खास ख्याल, नहीं होगी कोई बीमारी

फलों और सब्जियों के बीज का सेवन करने से विभिन्न तरह की बीमारियों और समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। हम स्वस्थ्य शरीर पाने के लिए अक्सर फलों व सब्जियों का सेवन करना ही बहुत बेहतर विकल्प मानते हैं।
फलों व सब्जियों में विभिन्न तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। ठीक इसी तरह फलों और सब्जियों के बीज भी हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छे होते है। आइए जानते हैं इनके बारे में..
तरबूज के बीज
तरबूज के अंदर होने वाले बीजों को छिलकर आप इसका सेवन अवश्य कर सकते हैं। आप चाहे तो इसका सेवन दूध या पानी के साथ भी कर सकते हैं। इससे आपका वजन बहुत कम होता है।
आम का बीज
आम के बीज को सुखाकर इसका पाउडर तैयार कर लें, ऐसा करने के बाद आप इसका सेवन तब कर सकते हैं जब आपको कब्ज की गंभीर शिकायत हो। आप सुबह या शाम को इसका सेवन पानी के साथ भी कर सकते हैं। इससे आपके पेट को आराम मिलेगा और आपको कब्ज से राहत भी मिलेगी।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VSa8xq
via Latest News in Hindi
0 Comments